News Details
News image

UFA Nature Walk – Walk Green, Breathe Clean


Posted on 29/03/2026

द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-12 गुरुग्राम के विद्यार्थियों एवं कॉलेज स्टाफ ने दिनांक 16 फरवरी 2026 United for Air (UFA) द्वारा आयोजित “UFA Nature Walk – Walk Green, Breathe Clean” कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह नेचर वॉक अरावली पहाड़ियों के प्राकृतिक वातावरण में आयोजित की गई, जहाँ प्रतिभागियों ने मैंगर बानी ट्रेक के माध्यम से प्रकृति को नज़दीक से अनुभव किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वन्य जीवन, पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र एवं पर्यावरण संतुलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नेचर ट्रेक, अवलोकन गतिविधियाँ तथा प्रकृति अध्ययन ने विद्यार्थियों के अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक बनाया। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक यात्रा का भरपूर आनंद लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. विरेंद्र अंतिल भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रकृति संरक्षण के महत्व पर बल दिया और युवाओं को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नेहा जैन, संयोजक, sustainable future committee ने प्राचार्या, पूर्व प्राचार्य एवं टीम UFA का उनके इस विचार का स्वागत, प्रोत्साहन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और ऐसी गतिविधियों को विद्यार्थियों एवं वातावरण के लिए आवश्यक बताया। UFA टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन और आत्मीय व्यवहार ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सरप्राइज़ किट प्रदान की गई, जिससे सभी में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर पुष्पा अंतिल, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर वीरेंद्र अंतिल, स्टाफ सदस्य डॉ. नेहा जैन, डॉ. विकास, डॉ. आर. के. शर्मा, डॉ. डिम्पी तथा डॉली विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार ने United for Air टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।