| News Details |
Workshop on Disaster Management by NSS DGC, Gurugram
Posted on 29/03/2026
ड्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा दिनांक 12-02-2026 से 18-02-2026 तक 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज इस शिविर का चतुर्थ दिवस है। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन (Disaster Management) विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका संचालन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 10 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया। इस टीम का नेतृत्व श्री आसिफ इंस्पेक्टर NDRF ने किया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को प्राकृतिक एवं मानव-निर्मित आपदाओं के समय सही प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी (evacuation), तथा जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था।
श्री आसिफ इंस्पेक्टर NDRF एवं उनकी टीम ने भूकंप, बाढ़, आगजनी, सड़क दुर्घटनाओं तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों, बचाव तकनीकों और त्वरित निर्णय लेने के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विभिन्न डेमोंस्ट्रेशन (प्रदर्शन) के माध्यम से स्वयंसेवकों को सीपीआर (CPR), स्ट्रेचर का सही उपयोग, घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने की विधि तथा प्राथमिक चिकित्सा के व्यावहारिक तरीके सिखाए।
इस कार्यशाला के दौरान स्वयंसेवकों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपदा के समय घबराने के बजाय संयम, साहस और सूझ-बूझ से कार्य करने की सीख प्राप्त की। यह प्रशिक्षण भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में समाज की सहायता करने हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह एवं डॉ. सीमा चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही डॉ. अशोक कुमार एवं डॉ. सुमन कटारिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने NDRF टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक एवं समाजसेवी बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस प्रकार NSS शिविर का चतुर्थ दिवस ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत सफल रहा।
|